लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग तय हो गए हैं। कांग्रेस को 99 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच कांग्रेस के मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव के परिणामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह परिणाम नैतिक व राजनीतिक हार है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 05:56:38 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 10:44:46 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग तय हो गए हैं। कांग्रेस को 99 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच कांग्रेस के मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव के परिणामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह परिणाम नैतिक व राजनीतिक हार है।
#WATCH | “This election outcomes are ‘janta ka outcome’…It’s clear this mandate is in opposition to Modi ji. That is his ethical and political defeat,” says Congress President Mallikarjun Kharge. pic.twitter.com/zzwf1ZGpsl
— ANI (@ANI) June 4, 2024
भाजपा ने एजेंसियों पर कर लिया था कब्जा
#WATCH | Delhi | Addressing a press convention, Congress chief Rahul Gandhi says, “We fought this election not simply in opposition to BJP but additionally the establishments, the governance construction of the nation, the intelligence companies CBI &EDI, judiciary as a result of all these establishments had been… pic.twitter.com/VbhckSJEvW
— ANI (@ANI) June 4, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह चुनाव सिर्फ बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि संस्थानों, देश की शासन संरचना, खुफिया एजेंसियों सीबीआई और ईडीआई, न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इन सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया था।
यूपी के लोगों ने की संविधान की रक्षा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि यूपी की जनता ने कमाल करके दिखा दिया। यूपी के लोगों ने देश की राजनीति और संविधान के खतरे को समझा। उन्होंने संविधान की रक्षा की है। मैं कांग्रेस पार्टी और भारत गठबंधन का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।