Bhojshala ASI Survey: उत्तरी भाग की खोदाई में स्तंभ के पांच अवशेष मिले हैं। इनमें तीन बड़े और दो छोटे आकार के हैं। इन पर भी कुछ आकृतियां बनी हुई हैं।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 12:30:15 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 12:30:15 AM (IST)
HighLights
- उत्तरी भाग की खोदाई में स्तंभ के पांच अवशेष मिले हैं।
- खोदाई वाले स्थान पर पानी भर गया था।
- सर्वे के तहत उत्तरी भाग में जहां पर बहुत गहरी खंती थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। Bhojshala ASI Survey: ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शनिवार को 79वें दिन का सर्वे बाहरी और भीतरी क्षेत्र में किया। शुक्रवार रात वर्षा होने से खोदाई वाले स्थान पर पानी भर गया था। यहां से पानी हटाया गया।
बारिश के कारण 16 मजदूर काम पर आए
उत्तरी भाग की खोदाई में स्तंभ के पांच अवशेष मिले हैं। इनमें तीन बड़े और दो छोटे आकार के हैं। इन पर भी कुछ आकृतियां बनी हुई हैं। दूसरी ओर उत्तरी भाग में एक बड़ी खंती का मिट्टी डालकर भराव किया गया है। वर्षा के कारण केवल 16 श्रमिक ही कार्य पर आए थे।
खुले में बड़ी संख्या में अवशेष
भोजशाला के उत्तरी भाग में एक स्थान पर खुले में ही बड़ी संख्या में अवशेष पड़े हुए हैं। इन अवशेषों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी व नंबरिंग की गई। साथ ही उनकी सफाई आदि का कार्य किया गया है। यहां पर कई स्तंभों के बड़े-बड़े अवशेष रखे हुए हैं, जो पहले से ही एएसआई ने सुरक्षित कर रखे थे। इनका भी दस्तावेजीकरण किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट में इसे भी शामिल किया जाएगा।
भराव की प्रक्रिया शुरू
हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने बताया कि सर्वे के तहत उत्तरी भाग में जहां पर बहुत गहरी खंती थी, उसका नक्शे से मिलान करते हुए फोटोग्राफी आदि की प्रक्रिया कर ली गई है। इसको अब मिट्टी से बंद करने यानी भराव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।