Day: June 10, 2024

Korba Information: धान बीज लेने जा रही महिला की हाथी ने ली जान

ग्रामीण निडर आवागमन कर रहे थे। सोमवार को हुई इस घटना से बासीन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का वातावरण देखा जा रहा है। By Suresh kumar Dewangan Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:29 AM (IST) Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:29 AM (IST) HighLights कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र की घटना धरमजयगढ़ से पहुंचे हैं आठ हाथी नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में लोनर हाथी एक महिला की जान ले ली है। सुबह आठ बजे ग्राम बासीन निवासी महिला अपने पति के साथ पैदल चलकर ग्राम गिरारी के सहकारी दुकान से धान बीज लेने जा रही थी। रविवार की रात आठ हाथी धरमजयगढ़ से कोरबा वन मंडल में विचरण कर रहे हैं। इन्ही हाथियों के दल से अलग होकर विचरण कर रहे लोनर से क्षेत्र में भय का वातावरण देखा जा रहा है। मानसून की निकटता देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने खेती किसानी की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी ग्राम बासीन निवासी पीरीत राम कंवर अपनी पत्नी यादो बाई 58 वर्ष के साथ धान बीज लेने के लिए निकटवर्ती ग्राम गिरारी जा रही थी। जंगल से लगे मुख्य मार्ग से दोनों गुजर रहे थे, इसी दौरान विचरण कर रहा लोनर हाथी अचानक दंपति के सामने आ धमका। हाथी सामने देख दोनों पति-पत्नी भागने लगे। हाथी ने दौड़ा कर यादो बाई का अपनी सूंड़ में लपेट लिया। पीरीत राम ने शोर मचाकर हाथी कोे भागने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने यादो बाई को सूंड़ से उठाकर पटक दिया। घटना स्थल पर ही यादो बाई की मौत हो गई। महिला को मृत समझकर हाथी जंगल की ओर चला गया। राहगीरों के माध्यम पीरीत राम ने ग्रामीणों व वन विभाग को सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने घुटुरसाय पैकरा ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात महिला के शव को स्वजनों का सौंप दिया गया है। साथ ही स्वजनों को तत्काल सहायता राशि के तौर पर 25,000 रूपए दिया गया है। बताना होगा वन विभाग की ओर से हाथियों के निगरानी में असफलता के कारण यह घटना हुई है। देर रात हाथियों के झुंड का धरमजयगढ़ से एलांग होते हुए गिरारी-बासीन मार्ग में आने की सूचना ग्रामीणों को नहीं दी गई थी। इस वजह से ग्रामीण निडर आवागमन कर रहे थे। सोमवार को हुई इस घटना से बासीन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।

Climate of MP: मध्य प्रदेश में तेजी से आ रहा मानसून, आज 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मानसून मध्य प्रदेश जल्द ही पहुंच सकता है अगले 24 घंटों में उत्तरी मप्र के जिलों को छोड़कर बाकी शेष जिलों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी,समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। By Neeraj Pandey Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 11:37:13 PM (IST) Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 04:34:24 AM (IST) मध्य प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज HighLights मध्य प्रदेश में जल्द पहुंच रहा मानसून मंगलवार को कई जिलों में हो सकती है बारिश कई जिलों में चलेगी धूल भरी आंधी नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : महाराष्ट्र की तरफ से मानसून मध्य प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ा चला आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और कई जगह बारिश हुई। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना मौसम केंद्र के अनुसार इंदौर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, दमोह, सागर आदि जिलों में मंगलवार को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस के कारण उत्तरी मप्र के जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों में उत्तरी मप्र के जिलों को छोड़कर बाकी शेष जिलों में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। 8-19 जून से प्री-मानसून प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में बादलों के छाने और तेज हवाओं के बीच भी उमस और गर्मी का दौर अब भी जारी है। हालांकि शनिवार दिन में मौसमी तेवरों ने राहत जरूर दी थी। सोमवार को भी सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं भी राहत दे रही थी। लेकिन उमस के चलते शाम तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 11 या 12 जून तक तापमान ऐसे ही चलेगा। इसके बाद तापमान कम होने की संभावना है। 18-19 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं

टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 का 20वां मुकाबला स्कॉटलैंड और ओमान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने शानदार जीत दर्ज की. ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जो उनपर भारी पड़ गया. पहले बैटिंग करने उतरी ओमान 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. चेज करते हुए स्कॉटलैंड ने इस स्कोर को 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. इस हार के बाद ओमान टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया. ओमान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए. ओपनिंग करने आए प्रतीक अथावले ने शानदार 54 रन का पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. नसीम खुशी ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए. अयान खान ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए. इस तरह ओमान ने स्कॉटलैंड को 151 रन का लक्ष्य दिया. स्कॉटलैंड के लिए साफ्यान शरीफ ने अच्छी बॉलिंग की. उन्होंने 2 विकेट लिए. अब चेज करने की बारी स्कॉटलैंड की आई. स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे और माइकल जोन्स ओपनिंग करने आए, जॉर्ज ने 41 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं, जोन्स 16 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ब्रैंडन मैकमुलेन ने 61 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 196 के आस पास रहा. रिची बैरिंगटन और मैथ्यूज क्रॉस ने क्रमश: 13 और 15 रन बनाए. इस तरह स्कॉटलैंड ने 14 वें ओवर में ही इस मैच को जीत लिया. ओमान के लिए बिलाल खान, आकिब लियास और मेहरान खान ने 1-1 विकेट लिया. FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:21 IST

Odisha BJP Authorities: ओडिशा में भाजपा ने तेज की सरकार गठन की तैयारियां, विधायक दल की बैठक आज, तय हो सकता है सीएम का नाम

ओडिशा में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है। By Bharat Mandhanya Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 08:04:54 AM (IST) Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 08:04:54 AM (IST) ओडिशा में सीएम की रेस में चार नेताओं का नाम आगे है HighLights सरकार गठन की तैयारी में जुटी भाजपा आज होगी विधायक दल की बैठक सीएम का नाम हो सकता है फाइनल Odisha BJP Govrnment एजेंसी, नई दिल्ली/भुवनेश्वर। विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। वहीं आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होने की संभावना है। ये नाम आगे (Odisha CM Face Title) बता दे कि ओडिशा में मुख्यमंत्री की रेस में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के साथ ही संबित पात्रा (Sambit Patra) का नाम चल रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश मुर्मु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनाव हराने वाले लक्ष्मण बाग का नाम भी सीएम फेस के लिए चर्चा में है। मोदी के करीबी है मुर्मु गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा ओडिशा में भाजपा के प्रमुख नेता है। वहीं गिरीश मुर्मु (Girish Murmu) को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। साथ ही मोदी के प्रधान सचिव भी रहे हैं। वहीं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग (Laxman Bag) की आम लोगों में अच्छी छवि मानी जाती है। उनकी पृष्ठभूमि मजदूर और किसान की रही है। जबकि मनमोहन सामल के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, ऐसे में उनका नाम भी आगे है।

Ramoji Group chairman Ramoji Rao passes away | रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन: हैदराबाद के हॉस्पिटल में भर्ती थे; मोदी बोले- उन्होंने पत्रकारिता-फिल्म की दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी

हैदराबाद3 दिन पहले कॉपी लिंक रामोजी ने हैदराबाद में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना की थी। मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। रामोजी राव का पार्थिव शरीर रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है। यहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के भी प्रमुख थे। रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, संगीतकार एम.एम. कीरावनी, एक्टर जूनियर एनटीआर ने रामोजी राव को उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। मोदी बोले- रामोजी ने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- रामोजी राव का निधन बेहद दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में इनोवेशन और एक्सीलेंस के लिए नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव भारत के विकास को लेकर भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने के कई मौके मिले। 2012 में रामोजी के बेटे की ल्यूकेमिया से मौत हुई थीरामोजी राव का पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेडापरुपुडी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें भारत का रुपर्ट मर्डोक कहा जाता है। रामोजी को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था। हालांकि, इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गए थे। रामोजी के परिवार में उनकी पत्नी रमा देवी और बेटा किरण हैं। किरण ईनाडु पब्लिकेशन ग्रुप और ईटीवी चैनलों के प्रमुख हैं। रामोजी के छोटे बेटे चेरुकुरी सुमन की 7 सितंबर 2012 को ल्यूकेमिया से मौत हो गई थी। रामोजी फिल्म सिटी में एक साथ हो सकती है 15-25 फिल्मों की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के तौर पर शामिल है। रामोजी राव ने 1996 में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 25 किलोमीटर दूर नल्गोंडा मार्ग में अब्दुल्लापुरमेट में इसकी स्थापना की थी। यह स्टूडियो 2000 एकड़ से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस स्टूडियो में 50 शूटिंग फ्लोर है। यहां एक साथ 15 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। फिल्म सिटी में फिल्म की प्री-प्रोडक्शन से पोस्ट प्रोडक्शन तक की तमाम सुविधाएं एक जगह मौजूद हैं। फिल्म प्रोडक्शन के अलावा रामोजी फिल्म सिटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां हर साल दस लाख से भी ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं। खबरें और भी हैं…

सीएम मोहन यादव ने सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बोले- नौकरी नहीं यह समाज के लिए बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी है।हमें जो भी भूमिका मिल रही है, उसे हम पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने का प्रयत्न करें। By Neeraj Pandey Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 02:18:26 AM (IST) Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 02:18:26 AM (IST) मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव प्रशासन अकादमी भोपाल में एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए HighLights मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कहा – कार्यशैली में मानवीयता एवं संवेदना जरूरी सीएम मोहन ने नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी भोपाल में एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस भावना से कार्य करें कि वे सरकार के नहीं समाज के सेवक हैं। उनकी कार्यशैली में मानवीयता व संवेदना का सदैव प्रकटीकरण होना चाहिए। शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राप्त अधिकार जन-आकांक्षाओं और जनहित की पूर्ति के लिए हैं और उनकी जनता के प्रति जबावदारी है। शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं अपितु समाज के लिए सर्वश्रेष्ठ करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जो भी भूमिका मिल रही है, उसे हम पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बेहतर से बेहतर तरीके से निभाने का प्रयत्न करें। भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का रामराज्य तथा सम्राट विक्रमादित्य व सम्राट अशोक का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता और सुशासन का पर्याय माना जाते हैं। इसलिए लोकहित में किया गया कार्य ही सुशासन है। समय का सदुपयोग सर्वश्रेष्ठ रूप में करें उन्होंने कहा कि वे समय का सदुपयोग सर्वश्रेष्ठ रूप में करें और अपनी क्षमता व योग्यता के दम पर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक निर्भिक और निस्वार्थ रहते हुए कर्मयोगी की तरह कार्य कर अपनी पहचान बनाएं। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ, भारतीय वनसेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच का राज्य प्रशिक्षण कार्यक्रम, भारतीय वन सेवा 2022 बैच का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम और राज्य सिविल सेवा 2019-20 बैच का संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जून से आरंभ हुआ। प्रशासन अकादमी में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन तथा महानिदेशक प्रशासन अकादमी विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव वन जेएन कंसोटिया, सचिव सामान्य प्रशासन जी.वी. रश्मि तथा संचालक प्रशासन अकादमी मुजीबुर्रहमान ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशासन अकादमी के संकल्प गीत का गायन भी हुआ। शुभारंभ अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया

MP Information: मप्र में SC-ST वर्ग से जुड़ी घटनाओं की जांच करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा कांग्रेस ने शुरू कर दी है। सोमवार को युवा कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे। By Neeraj Pandey Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 02:34:30 AM (IST) Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 02:34:30 AM (IST) राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं की जांच करने प्रदेश कांग्रेस की समिति करेगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की और कहा कि सभी सदस्य घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों से मिलें और रिपोर्ट तैयार करके जल्दी दें। रिपोर्ट के आधार पर विधायक दल विधानसभा में न केवल इस विषय को उठाएगा बल्कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें सुझाव भी दिए जाएंगे। बैठक में समिति के सदस्य को सागर के खुरई सहित अन्य स्थानों पर जाकर घटनाओं की जांच करें। इनके कारणों को जानें और प्रशासन की भूमिका को समाहित करके हुए रिपोर्ट दें। ऐसे घटनाएं आगे न हों, इसके लिए सुझाव भी दें। इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। जुलाई अंत तक बनेगी पटवारी की टीम उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम का गठन जुलाई अंत तक हो जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम होगा। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह और अजय सिंह के लोकसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की बामत पर उन्होंने कहा कि दोनों हमारे वरिष्ठ और मार्गदर्शक हैं। उनका काम रास्ता दिखाने का है। हर स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और जो कमियां रह गईं, उन्हें दूर कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में समीक्षा की जा रही है। ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके आधार पर आगे की रूपरेखा तैयार होगी। युवा कांग्रेस के बाद अब महिला कांग्रेस की बैठक लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा हर स्तर पर प्रारंभ हो गई है। सोमवार को युवा कांग्रेस के बाद मंगलवार को महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया है कि बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।

IND vs PAK: ऋषभ पंत या जसप्रीत बुमराह, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम जब भारत के खिलाफ न्‍यूयॉर्क के मैदान में उतरी तो 119 रन का छोटा लक्ष्‍य देखकर एक बार तो बाबर आजम के धुरंधरों के मन में यह बात जरूर आई होगी कि यह मुकाबला वो आसानी से अपने नाम कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत ने उनके जबड़े से जीत छीन ली. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं, ऋषभ पंत ने भी बल्ले से महत्वपूर्ण पारी खेली. लेकिन कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? इस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को दिया गया. उन्होंने गजब का खेल दिखाया. बुमराह ने इस मैच में कुल 3 विकेट लिए. मोहम्‍मद रिजवान की छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वो पाकिस्‍तान को जीत की ओर आगे ले जा रहे थे. 15वें ओवर में कप्‍तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. उन्‍होंने पहली ही गेंद पर रिजवान को बोल्‍ड कर दिया. यहां से पाकिस्‍तान की टीम मैच में पिछड़ती चली गई. टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुआ ओमान, स्कॉटलैंड ने अहम मुकाबले में हराया, ब्रैंडन ने खेली धांसू पारी बाबर और इफ्तिकार को भी किया आउटजसप्रीत बुमराह ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया था. इसके अलावा उन्होंने धाकड़ खिलाड़ी इफ्तिकार अहमद का भी विकेट लिया. इफ्तिकार अहमद 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत यह मैच जीतने में सफल रहा. पंत ने खेली महत्वपूर्ण पारीभारत की ओर से ऋषभ पंत ने 31 गेंद में सर्वाधिक 42 रन बनाए. उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 119 रन तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 135 रन के आस पास रहा था. Tags: Icc T20 world cup, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant FIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 06:56 IST

Anupam Kher’s assertion on Kangana Ranaut slap incident | कंगना रनोट थप्पड़ कांड पर बोले अनुपम खेर: महिला कॉन्स्टेबल ने पद का गलत इस्तेमाल किया, शेखर सुमन की मांग- महिला को सजा मिले

3 दिन पहले कॉपी लिंक अनुपम खेर बीती रात IGA (इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड) में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इवेंट में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कंगना वाले मुद्दे पर कहा- उस महिला कॉन्स्टेबल को डेमोक्रेटिक तरीके से विरोध जताना चाहिए था। अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल कर ऐसी हरकत करना बहुत निंदनीय है। विरोध जताने के और भी तरीके हैं। नाना पाटेकर से भी कंगना के मुद्दे पर सवाल किया गया। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। पूरा मामला जानने के बाद उन्होंने कहा- बहुत गलत है, बहुत ही गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इन सबके बीच कंगना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर किया जिसमें वो MP बनने के बाद अपनी नई ID दिखा रही हैं। कंगना रनोट ने पोस्ट शेयर किया। थप्पड़ कांड पर शेखर सुमन का बयानशेखर सुमन ने इस मामले में कंगना रनोट का सपोर्ट करते हुए कहा कि ये वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। किसी को भी अपनी लाइफ में इस तरह का एक्सपीरिएंस नहीं होना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, ये अवैध है। महिला कॉन्सटेबल ने जो किया इसके लिए वो दंड की हकदार हैं। बेशक, उनके मन में विरोध था, लेकिन उन्होंने इसे जिस तरह से व्यक्त किया वो पूरी तरह से गलत था। आप अपनी भावनाओं को अलग तरीके से भी व्यक्त कर सकते हैं। एक्टर शेखर सुमन। शेखर सुमन ने ये भी कहा कि ऐसा किसी के साथ भी हो ये गलत है। वो तो मंडी से सासंद हैं, जो हुआ बहुत बुरा हुआ। अगर आपको प्रोटेस्ट भी करना है तो उसका एक सही तरीका है। आपको वो तरीका अपनाना चाहिए। ये गलत बात है कि आप पब्लिकली इस तरह की हरकत करें। वहीं उनके बेटे अध्ययन सुमन ने कहा- इसके बारे में सब लोग काफी कुछ कह चुके हैं। मैं बस इतना कहूंगा कि अगर आपने ये किसी पर्सनल रोष के कारण भी किया है तो उसे पब्लिकली ले जाना बहुत गलत है। ये नहीं होना चाहिए था, जो हुआ है। शिवांगी जोशी का बयानइंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड इवेंट में शामिल हुईं टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी कंगना के मामले बयान दिया। उन्होंने कहा- मैंने इस बारे में पढ़ा और वीडियो भी देखा है। ये बहुत शॉकिंग था। कंगना के साथ जो भी हुआ, वो बहुत गलत हुआ है। ये अपराध है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक्टर सिंकदर खेर। सिंकदर खेरमुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसे हाथ उठाना चाहिए। कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता है। आपको लाइफ में जो कुछ भी बोलना है बोल दो। जब ये सब हुआ तो मैं वहां था नहीं, लेकिन इस बारे में पढ़ रहा हूं। हाथ उठाना हिंसा है, ये कोई जवाब नहीं है। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। एक्टर अमन वर्मा। अमन वर्माजो हुआ है नहीं होना चाहिए था। लेकिन जो CISF की लेडी ऑफिसर हैं, उनका अपना पर्सनल सोचना क्या है, किस तरह से वो जुड़ी हुई हैं, उनका अपना दिमाग है तो उनके बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहूंगा, लेकिन ये दुर्भाग्यवश है, उस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। क्या है पूरा मामला?कंगना रनोट सांसद बनने के बाद जब दिल्ली के लिए निकलीं तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर उनके साथ गाली-गलौज करने लगी और फिर उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मार दिया। कुलविंदर कौर 35 साल की हैं। वो पिछले 15 सालों से CISF में कार्यरत हैं। थप्पड़ कांड पर आरोपी महिला कर्मी कुलविंदर कौर का कहना है कि वो कंगना के किसान आंदोलनकारियों पर दिए पुराने बयान से नाराज थीं। कंगना को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला कर्मी कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने CISF की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला जवान के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस खबर से जुड़ी और जानकारी के लिए पूरी पढ़ें खबरें और भी हैं…

Monsoon Replace: देशभर में मानसून गतिविधियां तेज, तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी, इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

देशभर में मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। By Bharat Mandhanya Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 12:23:57 PM (IST) Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 12:23:57 PM (IST) मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है HighLights देशभर में मानसून गतिविधियां तेज मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों के लिए जारी किया अलर्ट उत्तर भारत में भी हो रही बारिश Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। दक्षिण और पूर्वी राज्यों के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत में तेजी से सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में बारिश हो रही है, तो वहीं अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में भी मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। ऐसे में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। तटीय क्षेत्रों में जारी बारिश मानसून का सर्वाधिक असर तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी 2 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही राजस्थान के कुछ जिलों में भी बारिश हाे सकती है। मध्य प्रदेश में 12 जून को आएगा मानसून (Monsoon in Madhya Pradesh) मौसम विभाग की माने तो हवाओं का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने से हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर नमी भी आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में मानसून के पूर्व मौसम प्रणालियां तेज हो गई है। विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 12 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। महाराष्ट्र पहुंचा मानसून (Monsoon in Maharashtra) इधर, मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र पहुंचा और अब रत्नागिरी और सोलापुर की ओर बढ़ रहा है। वहीं 9 से 10 जून के बीच मानसून के मुंबई पहुंचने का अनुमान है।