केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर गुरुवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ( President Droupadi Murmu ) ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा ( Lok Sabha) के लिए प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) बनाया है। वह लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कांग्रेस के जयराम रमेश ने राष्ट्रपति के इस फैसले का विरोध किया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 10:04:25 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 10:04:25 PM (IST)
HighLights
- लैटिन भाषा के प्रो टैम्पोर से प्रोटेम शब्द को लिया गया है।
- लैटिन भाषा में प्रो टैम्पोर का मतलब कुछ समय के लिए होता है।
- राष्ट्रपति सदन के वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर के लिए चुनता है।
एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह इस जिम्मेदारी को लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव तक निभाएंगे।
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को लोकसभा को अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत सुरेश कोडिकुन्निल, थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को नवनिर्वाचितों को शपथ/प्रतिज्ञा में प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए लोकसभा सदस्य नियुक्त करते हुए भी प्रसन्नता हो रही है।
कांग्रेस ने भर्तृहरि महताब का किया विरोध
On BJP MP Bhartruhari Mahtab appointed pro-tem Speaker of 18th Lok Sabha, Congress chief Jairam Ramesh tweets, “By conference, the MP who has served the utmost phrases is appointed Speaker Protem for the primary two days when oath is run to all newly elected MPs. The… pic.twitter.com/CiNkkQStGa
— ANI (@ANI) June 20, 2024
बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार अधिकतम कार्यकाल पूरे करने वाले सांसदों को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करते हैं। वह सभी नवविर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाते हैं।
18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं। यह अब अपना 8वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। हमें यह उम्मीद थी कि कोडिकुन्निल सुरेश प्रोटम स्पीकर होंगे, लेकिन 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वह 6 बार बीजेडी के सांसद थे और अब भाजपा के सांसद हैं।