Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर हुआ तनाव पूर्ण माहौल, किसानों ने व्यापारियों से कहा- आंदोलन ना करें खराब

रविवार को शंभू बॉर्डर पर तनाव का माहौल बन गया। सौ से अधिक व्यापारी शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए पहुंचे, तो किसान भड़क गए। किसानों ने आरोप लगाए कि उनके आंदोलन के मंच पर कब्जा जमाने के लिए व्यापारी पहुंचे थे। उन्होंने इसकी शिकायत चौकी में की है। किसानों ने उसके बाद मीटिंग बुलाकर चेतावनी देकर आंदोलन खराब करने वालों को भुगतने की नसीहत दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 09:10:17 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 09:14:10 PM (IST)

शंभू बॉर्डर पर किसान और व्यापारी भिड़े।

HighLights

  1. शंभू बॉर्डर पर किसान और व्यापारी की भिड़ंत
  2. 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बॉर्डर पर जमे हैं किसान आंदोलन।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शंभू बॉर्ड पर तनाव पूर्ण माहौल हो गया, जब सौ से अधिक व्यापारी शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान किसान भड़क गए और उन पर मंच पर कब्जा जमाने का आरोप लगा दिया।

किसानों ने कहा कि सौ से अधिक व्यापारी शंभू बॉर्डर पहुंचे। वह उसके बाद मंच पर चढ़कर उस पर कब्जा करने लगे। हमने इसका विरोध किया, तो वहां हंगामा हो गया। किसानों ने इसकी शिकायत शंभू पुलिस चौकी में की। उसके बाद अंबाला शहर अनाज मंडी में मीडिया बुलाई, जिसमें साफ शब्दों में कहा कि आंदोलन खराब नहीं होना चाहिए। आंदोलन खराब करने वाला खुद भुगतेगा।

13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर जमे हैं किसान आंदोलन

आपको बता दें किी किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है। वह एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे, लेकिन शंभू बॉर्डर पर ही उनका रुकना पड़ा। दरअसल, उनको रोकने के लिए बॉर्डर पर कंकरीट की दीवार बना दी गई थी। किसान वहां से आगे ही नहीं बढ़ पाए, तो शंभू बॉर्डर पर मंच बना लिया। किसानों का आरोप है कि इसी मंच पर कब्जा जमाने के लिए रविवार को सौ व्यापारी वहां पहुंचे थे। उनकी किसानों से जमकर बहस हो गई थी।

किसानों का आरोप मंच कब्जा रहे थे किसान

किसानों ने आरोप लगाया कि कपड़ा व्यापारी अपने साथ कुछ लोगों को लाए थे। वह आंदोलन के मंच पर पहुंचकर कब्जा जमाने का प्रयास करने लगे।

भारतीय किसान शहीद भगत सिंह यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि किसानों का सड़क रोकने का कोई इरादा नहीं है। हम तो चाहते हैं कि यातायात चलता रहे, लेकिन हमें रोकने के लिए सरकार ने दीवार बना दी है।

कुछ साथ माहौल को खराब कर आंदोलन को बदनाम करना चाहते हैं। उनके इरादे नहीं बदले तो उसका खामियाजा उनको ही उठाना पड़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा का साफ संदेश है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्द कदम उठाए जाएंगे। शंभू चौकी में इन लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

Share This Post

Post Comment