JP Nadda भाजपा ने जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। वह उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं, इसलिए उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब जेपी नड्डा यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 04:48:04 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 05:04:49 PM (IST)
HighLights
- पीयूष गोयल के लोकसभा में जाने के बाद खाली था पद।
- उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं पीयूष गोयल।
- जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। वह पहले राज्यसभा में यह जिम्मेदारी निभाग रहे थे।
जेपी नड्डा पिछले चार साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार लगातार एनडीए की सरकार बनने के बाद उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमरिषद में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है।
पीएम मोदी की पहली सरकार में भी बने थे मंत्री
Union Minister and BJP Nationwide President JP Nadda has been appointed because the Chief of the Home of the Rajya Sabha.
(File Picture) pic.twitter.com/nd8f5BtUu4
— ANI (@ANI) June 24, 2024
जेपी नड्डा 9 नवंबर 2014 से 30 मई 2019 तक स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में वह हिमाचल प्रदेश से इकलौते मंत्री हैं। अब उनको राज्यसभा के नेता सदन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है…