तमिलनाडु के कल्लाकुरची जिले में अवैध शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक इस मामले में 56 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डीएमके व कांग्रेस पर आक्रामक हो गई है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद दुखद और गंभीर है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 23 Jun 2024 03:40:10 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 23 Jun 2024 03:55:15 PM (IST)
HighLights
- तमिलनाडु के कल्लाकुर्ची जिले में जहरीली शराब पीने से हुआ हादसा
- भाजपा ने इस मामले में विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए।
- अब तक 56 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 32 से ज्यादा दलित हैं।
एएनआई, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुर्ची जिले में अवैध शराब की वजह से 56 लोगों की मौत हो गई। इसमें 32 से ज्यादा दलित समाज के थे। भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है।
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज हम यहां तमिलनाडु की खबर पर चर्चा करने के लिए आए हैं। यह जहरीली शराब त्रासदी तमिलनाडु के एक जिले कल्लाकुर्ची में अवैध शराब के बारे में है। इस घटना में 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। अभी भी लगभग 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
दलितों की मौत पर चुप है विपक्ष
#WATCH | BJP MP Sambit Patra says “In the present day we’re right here to debate information from Tamil Nadu, it’s a couple of hooch tragedy, illicit liquor from Kallakurchi, a district of Tamil Nadu…After I got here to carry this press convention and was checking the figures, the variety of lifeless was 56. Extra… pic.twitter.com/ldHaFYjZM9
— ANI (@ANI) June 23, 2024
उन्होंने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण मुद्दा है और मुझे आश्चर्य है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डीएमके और इंडिया गठबंधन के सभी लोग इस मुद्दे पर चुप हैं। 32 से ज्यादा दलित मारे जाते हैं, तो मैं इसे हत्या कहूंगा। यह मौत नहीं है।
भाजपा पीड़ित परिवारों को दे रही 1 लाख रुपए
भाजपा के तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा था कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 4 घंटों में कल्लाकुरिची में हमने सभी घरों का दौरा किया है। तमिलनाडु भाजपा प्रत्येक मृतक के परिवारों को 1 लाख रुपये जारी कर रही है।