Bilaspur Information: ऐसा मेंटेनेंस- झाड़ियों से घिरा ट्रांसफार्मर, सांप देखकर डरे बिजलीकर्मी

ट्रांसफार्मर, सब स्टेशन यहां बिजली खंभे का यही हाल है। कटाई-छंटाई व सफाई नहीं होने के कारण इसके चारों तरफ झाड़ियां हो गई हैं। इसके चलते अब जहरीले जीव-जंतु भी वहां रेंगते नजर आते हैं। यह मेंटेनेंस नहीं होने का नतीजा है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:06:35 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:06:35 AM (IST)

ट्रांसफार्मर में आई खराबी को सुधारते बिजली कर्मचारी।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। कुदुदंड सिंचाई कालोनी में सुबह छह बजे लो वोल्टेज की समस्या हो गई। सूचना के बाद पहुंचे बिजली कर्मियों को सुधार में करीब एक घंटे लग गए। दरअसल ट्रांसफार्मर झाड़ियों से घिरा हुआ था। कर्मचारी ट्रांसफार्मर के करीब पहुंचे तो उनकी नजर सांप पर पड़ी। इससे वह दहशत में आ गए। सुधार से पहले झाड़ियों की कटाई-छंटाई की गई। इसके बाद सुधार हुआ, तब जाकर रहवासियों को राहत मिली। इसके साथ ही मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही खानापूर्ति भी उजागर हो गई।

ट्रांसफार्मर, सब स्टेशन यहां बिजली खंभे का यही हाल है। कटाई-छंटाई व सफाई नहीं होने के कारण इसके चारों तरफ झाड़ियां हो गई हैं। इसके चलते अब जहरीले जीव-जंतु भी वहां रेंगते नजर आते हैं। यह मेंटेनेंस नहीं होने का नतीजा है। सिंचाई कालोनी में भी लगे एक ट्रांसफार्मर के आसपास इसी तरह की अव्यवस्था नजर आई। इसके कारण सुधार करने में कर्मचारियों को दिक्कत हुई। वैसे तो कालोनी की नियमित सफाई व अन्य मेंटेनेंस सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी है। विभाग इस पर ध्यान नहीं देता। यहीं कारण है कि आए दिन कालोनी के घरों में सांप, बिच्छु रेंगते नजर आते हैं। सोमवार को सुबह इस ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई और अधिकांश घरों में वोल्टेज की समस्या होने लगी। परेशान कालोनीवासियों ने तत्काल इसकी सूचना फ्यूज काल सेंटर को दी। हमेशा की तरह फोन रिसीव नहीं हुआ। बड़ी मुश्किल से अधिकारी को काल कर समस्या बताई गई। इसके बाद सुधार दल करीब दोपहर 12 बजे पहुंचा सुधार से पहले ट्रांसफार्मर के चारों तरफ उगी झाड़ियों के कारण उन्हें सुधार करने में दिक्कत होने लगी। इसलिए कर्मचारियों ने पहले यहां की सफाई की। इसके बाद सुधार कार्य प्रारंभ किया। इसमें उन्हें करीब एक घंटे लग गए। दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई सुचारू हुई।

सात घंटे बाद मिली राहत

सिंचाई कालोनी के निवासियों को करीब सात घंटे बाद बिजली की समस्या से निजात मिली। सुबह छह बजे से लगातार सूचना देने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद भी सुधार दल नहीं पहुंचा। छह घंटे बाद पहुंचकर सुधार किया गया। बिजली बंद होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share This Post

Post Comment