Monsoon Replace: दक्षिण में मेहरबान मानसून, तो उत्तर में जारी तेज गर्मी, IMD ने बताया UP और दिल्ली में कब होगी बारिश

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को छोड़ दें, तो देशभर में बारिश का दौर जारी है। कई राज्‍यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो कुछ में अत्यंत भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें, तो यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, कुछ राज्यों में अब भी बारिश का इंतजार है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 08:02:13 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 08:02:13 AM (IST)

मानसून अपडेट

HighLights

  1. हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित यूपी में पारा 40 के पार
  2. कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अनुमान
  3. सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश के आसार

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य भारत, पूर्वोत्‍तर और दक्षिण के राज्यों में जहां भारी और भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल रही है, तो वहीं उत्तर भारत को अब भी बारिश का इंतजार है। यहां हीटवेव का तो असर नहीं है, लेकिन बावजूद इसके लोगों को तपिश का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्‍ली में तेज गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 25 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इन राज्यों में ऐसा है हाल

मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र तेलंगाना, गुजरात कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल मध्य महाराष्ट्र और उड़ीसा सहित पूर्वोत्‍तर के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश हुई है।

naidunia_image

बारिश का पूर्वानुमान (Climate Forcast)

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी तट पर अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात में सौराष्ट्र सहित कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। जबकि गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय

मध्य प्रदेश में मानसून ने आधे से अधिक हिस्से को कवर कर लिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवाओं के साथ अरब सागर से लगातार नमी आने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों पर लगेगा ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन फिलहाल एक से दो दिनों के लिए मानसून की गतिविधियों में ब्रेक लगेगा। इसके बाद 26 जून के बाद से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के भी संकेत हैं।

naidunia_image

कहीं भी हीटवेव का असर नहीं

  • मौसम विभाग के अनुसार देशभर में कहीं भी लू का असर नहीं है।
  • उत्तर भारत में अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।
  • पूर्व के मुकाबले तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

ऐसा रहा तापमान

शहर तापमान
रोहतक 42.7 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 42.0 डिग्री सेल्सियस
हिसार 42.0 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़

40.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली 40.4 डिग्री सेल्सियस
भटिंडा 44.5 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर 43.0 डिग्री सेल्सियस
पठानकोट 42.3 डिग्री सेल्सियस
गुरदासपुर 42.0 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना 41.5 डिग्री सेल्सियस

Share This Post

Post Comment