UP, MP, गुजरात सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पूर्वोत्‍तर होगा तर, इस सप्ताह ऐसा रहेगा मानसून

Weekly Climate Forecast डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून देशभर के कई हिस्सों को धीरे-धीरे कवर कर रहा है दक्षिण में भारी बारिश के बाद अब उत्तर में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को मानसून की रफ्तार थमी नजर आई, लेकिन अब आगामी दिनों में यह आगे बढ़ेगा, जिससे दक्षिण में भारी से अत्यंत भारी, पूर्वोत्तर में और उत्‍तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

  • पिछले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हुई है।
  • छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तर कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और झारखंड में सामान्य बारिश हुई है।
  • ऐसा रहेगा मौसम

    23 जून

    आगामी दिनों में पश्चिमी तट और उसके आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। केरल, दक्षिणी, कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण गोवा में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

    आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा के घाट क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के साथ पूर्वोत्तर के राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में भी भारी बारिश हो सकती है।

    उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    24 जून

    केरल में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी कर्नाटक और कोंकण गोवा में भी भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। गुजरात में भारी से अति भारी बारिश हाे सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, उत्तरी कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है।

    पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार, उत्तराखंड सहित असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भी भारी बारिश होगी।

    naidunia_image

    25 जून

    मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश का दौर तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक के साथ उत्तराखंड और पूर्वोत्‍तर में भी जारी रह सकता है। कई स्थानों पर भारी के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

    26 जून

    उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

    नहीं है लू का असर

    मौसम विभाग के अनुसार भारत के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल तापमान सामान्य स्थिति में है। उत्तर-पश्चिम भारत में तो तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्‍य दो से चार डिग्री ज्यादा है। अगले दो दिन तक उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य रहने का अनुमान है, उसके बाद तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

    शनिवार को रिकॉर्ड अधिकतम तापमान

    क्षेत्र अधिकतम तापमान
    उरई (उत्तर प्रदेश) 44.6 डिग्री सेल्सियस
    बाड़मेर (राजस्थान) 42.0 डिग्री सेल्सियस
    विद्यानगर (गुजरात) 41.7 डिग्री सेल्सियस
    भिवानी (हरियाणा) 41.5 डिग्री सेल्सियस
    सफदरजंग (दिल्ली) 40.4 डिग्री सेल्सियस

    Share This Post

    Post Comment