Mungeli Information : अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस

जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया। अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस थमाया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:48:46 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:48:46 AM (IST)

HighLights

  1. जिले भर के अधिकारियों ने छापमार की कार्रवााई
  2. गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा
  3. उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक के लिए प्रयास

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : जिले के किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया। अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करने पर कृषि केन्द्रों को नोटिस थमाया गया।

कृषि विभाग के उपसंचालक डीके ब्यौहार ने बताया कि निरीक्षण में मेसर्स शरद कृषि केन्द्र रामूनगर अखरार में उर्वरक लायसेंस में स्त्रोत प्रमाण बिना शामिल किए जैव उर्वरक सुपर पावडर, दानेदार , ग्रोवर इंडिया बायो फर्टिलाइजर जीई रोड़ परमालकासा भारत, आठ टन एवं कृष्णा कृषि केन्द्र खुड़िया में पांच टन तथा नर्मदा कृषि केन्द्र खुड़िया में .400 टन अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए विक्रय प्रतिबंध लगाया गया तथा संचालकों को भंडारण स्त्रोत के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।

इसी तरह मेसर्स कल्याणी कृषि केन्द्र दरवाजा, नवीन ट्रेडर्स घानाघाट, महामाया कृषि केन्द्र घानाघाट, अजय कृषि केन्द्र डोंगरिया, मां शारदा कृषि केन्द्र डोंगरिया, महामाया कृषि केन्द्र लोरमी, कृषि ट्रेडिंग एवं एजेंसी लोरमी, जायसवाल कीटनाशक एवं खाद भंडार बोड़तराकला, विरेन्द्र कृषि केन्द्र बोड़तराकला, रात्रे ट्रेडर्स खेकतरा, भगत कृषि केन्द्र धनियाडोली, साहू ट्रेडर्स डिंडौरी, विनायक कृषि केन्द्र डिंडौरी एवं महावीर कृषि केन्द्र साल्हेघोरी, बसंत खाद भण्डारण बरेला, शर्मा कृषि केन्द्र दाऊकापा, अरमान कृषि केन्द्र भथरी एवं कमल कृषि केन्द्र भथरी का निरीक्षण कर नियमानुसार केन्द्र संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान उर्वरक निरीक्षक लोरमी मनहरण कुर्रे , प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोरमी धनंजय कुर्रे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार वर्मा मौजूद रहे।

Share This Post

Post Comment