Bilaspur Crime Information : मकान में चोरी करने घुसा पति फरार, बाहर इंतजार कर रही पत्नी पकड़ी गई

कोटा के डोंगरीपारा नवागांव में रहने वाली संतोषी बाई बिंझवार बकरी पालन करती हैं। गुरुवार की रात भोजन के बाद वे परिवार के साथ सो रही थी। दूसरे दिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर से पीतल और कांसे के बर्तन गायब थे। इसके साथ ही पेटी में रखे 40 हजार रुपये भी चोर ले गए थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 12:13:03 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 12:13:03 AM (IST)

एक ही मकान को दूसरी बार बनाया निशानानईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। कोटा के डोंगरीपारा में रहने वाली महिला के घर घुसकर चोरों ने 40 हजार रुपये और पीतल कांसे का बर्तन पार कर दिया। इसके दूसरे दिन भी महिला के घर में चोर घुस गए। बर्तन की आवाज से नींद खुलने पर महिला के परिवार वाले बाहर निकले तो एक महिला मिली। महिला को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कोटा के डोंगरीपारा नवागांव में रहने वाली संतोषी बाई बिंझवार बकरी पालन करती हैं। गुरुवार की रात भोजन के बाद वे परिवार के साथ सो रही थी। दूसरे दिन सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर से पीतल और कांसे के बर्तन गायब थे। इसके साथ ही पेटी में रखे 40 हजार रुपये भी चोर ले गए थे। किसी कारण से उन्होंने चोरी की शिकायत थाने में नहीं की। इसके बाद शनिवार की रात वे परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने लगी। रात करीब एक बजे उनकी बेटी आरती की नींद खुल गई। उसने अपने पिता को जागकर बताया कि घर में कोई घुसा है। उसने बर्तन गिरने की आवाज सुनी थी। बेटी के जगाने पर पति-पत्नी जाग गए। इसी दौरान एक नकाबपोश उनके मकान से निकलकर भागने लगा। कुछ दूरी पर एक महिला मिल गई। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। पति-पत्नी ने गांव वालों की मदद से महिला को पकड़ लिया। उसे कोटा पुलिस के हवाले किया गया है। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि पहले और अभी हुई चोरी में एक ही व्यक्ति का हाथ है, जो पकड़ी गई संदेही महिला का पति हो सकता है। इसके आधार पर पुलिस संदेही महिला से पूछताछ कर रही है।

Share This Post

Post Comment