Bilaspur Crime Information: मैकेनिक के घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने दी धमकी

सिरगिट्टी के बन्नाक चौक में रहने वाले लाला राजपूत बाइक मैकेनिक हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे वे घर पर ही थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले जय, राजा, भुरवा अपने साथियों को लेकर वहां आया। उसने लाला को पूछते हुए घर के बाहर से गाली-गलौज की।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 12:59:23 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:20:30 AM (IST)

पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। सिरगिट्टी के बन्नाकडीह में रहने वाले मैकेनिक के घर में घुसकर युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। साथ ही उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। मैकेनिक ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरगिट्टी के बन्नाक चौक में रहने वाले लाला राजपूत बाइक मैकेनिक हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे वे घर पर ही थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले जय, राजा, भुरवा अपने साथियों को लेकर वहां आया। उसने लाला को पूछते हुए घर के बाहर से गाली-गलौज की। साथ ही मैकेनिक को बाहर निकलने के लिए कहा। इधर मैकेनिक अपने कमरे में ही था। उसकी मां हीर बाई ने बाहर निकलकर युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर युवकों ने मैकेनिक की मां से गाली-गलौज की। साथ ही मैकेनिक की बाइक में तोड़फोड़ की। मैकेनिक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़े…

दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में रहने वाला किसान अपनी पत्नी को लेकर खेत में काम करने गया था। इस दौरान चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रतनपुर क्षेत्र के लखराम कुधरीभाठा में रहने वाले नारायण साहू किसान हैं। रविवार की सुबह वे अपनी पत्नी रुखमणी को साथ लेकर खेत गए थे। इस दौरान उन्होंने मकान में ताला लगा दिया था। करीब 11 बजे वे खेत से आए तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे का ताला टूटा था। ताला तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी से 50 हजार रुपये, चांदी का लच्छा, चांदी की पायल, बिछिया, सोने की माला, सोने का लाकेट पार कर दिया था। किसान ने मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share This Post

Post Comment