Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर होगा कड़ा संघर्ष

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर होगा कड़ा संघर्ष

Huge Combat in MP Lok Sabha Election: खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर और खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर जीती है भाजपा।

By Sourabh Soni

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:19 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:19 AM (IST)

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कड़ी टक्कर।

HighLights

  1. छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, रतलाम, धार और खरगोन लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला।
  2. विधानसभा चुनाव परिणाम की दृष्टि से पांच संसदीय सीटों पर भाजपा की रही बढ़त, यहां कांग्रेस का कमजोर जनाधार।
  3. कड़े संघर्ष वाली केवल चार सीटों पर ही फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय हुआ है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: सौरभ सोनी, भोपाल। वर्ष 2019 के आम चुनाव में 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के लिए मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। इनमें छिंदवाड़ा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, रतलाम, धार और खरगोन लोकसभा सीट शामिल है। इन संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीती थी। विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने पहले हुए हैं और यदि मतदाताओं का वही मूड रहता है तो इन लोकसभा सीटों पर कड़ा संघर्ष होने की पूरी संभावना है।

इस बीच, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इन सीटों पर मैदानी स्तर पर चुनावी जमावट शुरू कर दी है। भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने केवल 10 प्रत्याशी घोषित किए हैं। कड़े संघर्ष वाली केवल चार सीटों पर ही फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय हुआ है।

मुरैना, मंडला, धार और खरगोन की पांच- पांच, भिंड, ग्वालियर, बालाघाट, रतलाम लोकसभा क्षेत्र की चार-चार, टीकमगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा हारी है। ऐसे में इन सीटों पर भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मिले परिणामों के अनुरूप तैयारी की है। इन लोकसभा सीटों पर पार्टी ने मजबूत प्रत्याशी भी उतारे हैं।

naidunia_image

पांच लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सुरक्षित

पांच लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में भी यहां के मतदाताओं ने सभी सीटों पर भाजपा को चुना है। खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर और खंडवा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें भाजपा जीती है। इनके अलावा सागर, दमोह, रीवा, सीधी, जबलपुर, विदिशा और मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में केवल एक-एक विधानसभा सीट पर भाजपा हारी है।

आमने- सामने

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे, प्रत्याशी और बनने वाली सरकार अलग-अलग होती है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे, समीकरण, जातीय समीकरण और अन्य कारण प्रभावी हो जाते हैं लेकिन विधानसभा के बाद जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं, उनमें परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। जहां कमियां रह गईं, वहां हमने सुधार करने के प्रयास भी किए हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम हमेशा से भिन्न रहे हैं। इस बार भाजपा सभी लोकसभा सीटें अच्छे अंतरों से जीतेगी। – रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा

विधानसभा चुनावों के परिणामों के दृष्टिगत 10-11 सीटें ऐसी हैं, जहां हम भाजपा को न केवल तगड़ी शिकस्त देंगे, बल्कि अपनी जीत के आधार को भी मजबूत करेंगे। भाजपा इन दिनों सत्ता के मद में ‘थोथा चना-बाजे घना’ की तर्ज पर राजनीतिक अहंकार प्रदर्शित कर रही है। सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग अधिक नहीं दिनों तक नहीं चलता है। वास्तविकता जल्द ही देश के सामने आ जाएगी। – केके मिश्रा, अध्यक्ष मीडिया विभाग, मध्य प्रदेश कांग्रेस

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014